Google Analytics —— Meta Pixel

MP के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पहुंचे रायपुर, अंबिकापुर में अंतिम संस्कार कार्यक्रम में होंगे शामिल…

NEWSDESK
1 Min Read

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह रायपुर पहुंचे हुए हैं। यहां से अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे। जहां मंत्री टीएस सिंह देव की मां देवेन्द्र कुमारी के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होंगे।


दिग्विजय सिंह ने निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उनका और हमारा एक पारिवारिक रिश्ता रहा है। वह शांत महिला और एक दृढ़ इच्छाशक्ति वाली राजनेता थी। उनकी कमी हमें खलेगी। उनके समस्त परिवार को अपनी ओर से संवेदना व्यक्त करता हूं, और श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

बता दें कि अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश के मंत्री और राजनेताओं के अंबिकापुर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

Share this Article