Google Analytics —— Meta Pixel

सरकार ला रही रोड एक्सीडेंट इंश्योरेंस पॉलिसी, घायलों का होगा निशुल्क इलाज, 1700 डॉक्टर्स की होगी भर्ती…

NEWSDESK
1 Min Read

राज्य सरकार अब सड़क हादसों के घायलों को जल्द इलाज देने नई पॉलिसी लाने वाली है। जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा के मुताबिक सरकार जल्द ही रोड एक्सीडेंट, इंश्योरेंस पॉलिसी शुरू करने जा रही है।

पॉलिसी के जरिए घायलों को निजी अस्पतालों में निशुल्क इलाज मिल सकेगा। मंत्री के मुताबिक स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर और सुचारू रूप से चलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग में बंपर भर्ती की जाएगी।

खाली पदों को जल्द भरा जाएगा। पिछले 6 महीने से निलंबित डॉक्टर्स को बहाल किया जाएगा।

इसके अलावा जल्द  1700 नए डॉक्टर्स की भी भर्ती की जाएगी। साथ ही 722 मेडिकल आफिसर और 900 से अधिक विशेषज्ञों होगी भर्ती, 5 हजार नर्स 620 लैब टेक्नीशियन, 4 हजार कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की भी भर्ती होगी 

Share this Article