Google Analytics —— Meta Pixel

11 फरवरी से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अमेरिका दौरा, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल…

NEWSDESK
1 Min Read

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 11 फरवरी से अमेरिका दौरे पर रहेंगे। दस दिवसीय दौरे के दौरान सीएम भूपेश सैनफ़्रांसिस्को, बोस्टन और न्यूयार्क में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वहीं अमेरिका में रहने वाले छत्तीसगढ़ियों से सीएम मुलाकात करेंगे।

जानकारी के अनुसार सीएम भूपेश बघेल सैनफ्रांसिस्को में कई इंडस्ट्रीज से जुड़े प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। इसके अलावा बोस्टन के गवर्नर सेनोबेल और नोबेल विजेता अभिजीत बनर्जी से मुलाकात करेंगे। हावर्ड यूनिवर्सिटी में कास्ट एंड पालिटिक्स टॉपिक पर लेक्चर देंगे। न्यूयार्क में UN के अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे।

वहीं अमेरिका में रहने वाले छत्तीसढ़ियों से भी सीएम मुलाकात कर उनका हाल चाल जानेंगे। इसके साथ ही नाचा संगठन के कार्यक्रम में सीएम भूपेश बघेल शामिल होंगे।

Share this Article