Google Analytics —— Meta Pixel

दुष्कर्म का आरोपी पुलिसकर्मी अस्पताल से फरार, खोजबीन में जुटी पुलिस…

NEWSDESK
1 Min Read

अस्पताल में भर्ती दुष्कर्म का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इधर मामले की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस उसकी खोजबीन में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार बैकुंठपुर पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया था। इस दौरान आरोपी ने जहर पीकर खुदकुशी की कोशिश की थी। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं आज पुलिस को ही चकमा देखकर अस्पताल से फरार हो गया।

रेप के आरोपी पुलिसकर्मी के फरार होने की सूचना के बाद पुलिस ने घेराबंदी की है। मामले में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। बैकुंठपुर पुलिस जल्द ही मीडिया को बयान देगी।

Share this Article