Google Analytics —— Meta Pixel

निर्भया : केंद्र की अपील पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई मंगलवार तक टली, नोटिस नहीं

NEWSDESK
1 Min Read

नई दिल्ली-उच्चतम न्यायालय ने पूरे देश को हिलाकर रख देने वाले निर्भया सामूहिक दुष्कर्म और हत्या कांड के चारों दोषियों को अलग अलग फांसी नहीं दिए जाने संबंधी दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ केंद्र सरकार की याचिका की सुनवाई मंगलवार तक के लिए टाल दी है।

न्यायमूर्ति आर भानुमति, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना की विशेष खंडपीठ ने शुक्रवार को केंद्र की विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) की सुनवाई 11 फरवरी को अपराह्न दो बजे तक के लिए टाल दी।

Share this Article