Google Analytics —— Meta Pixel

एफआईआर में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, करोड़ों के एनजीओ घोटाले में आईएएस अफसरों को राहत…

NEWSDESK
1 Min Read

प्रदेश में समाज कल्याण विभाग में हुए करोड़ों के घोटाले की भोपाल सीबीआई में एफआईआर दर्ज होने के बाद जांच का जिम्मा CBI DSP आशीष प्रसाद को सौपी गई है। हालांकि की NGO घोटाले में आईएएस अधिकारियों को राहत देते हुए FIR में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

एक हजार करोड़ के कथित एनजीओ घोटाले में वर्तमान व पूर्व पांच आईएएस अफसरों समेत 12 अधिकारियों को सीबीआई की एफआईआर में शुरूआती राहत मिली है।

सीबीआई के एंटी करप्शन ब्यूरो के भोपाल विंग में दर्ज अपराध में किसी भी अफसर का नाम नहीं है इससे अफसरों ने राहत की सांस ली है। आपको बता दें कि इस कथित घोटाले में सीनियर अफसरों के खिलाफ भी शामिल होने के आरोप लगे थे, जिसके बाद बिलासपुर हाईकोर्ट ने प्रकरण में सीबीआई को अपराध दर्ज करने का आदेश दिया था जबकि किसी अफसर के खिलाफ नामजद अपराध दर्ज करने का उल्लेख नहीं था।

भोपाल में दर्ज FIR में CBI ने अपराध तो दर्ज किया लेकिन उसमें आरोपियों के स्थान पर अज्ञात लिखा है। लेकिन जानकार बताते है कि अब सीबीआई जांच के बाद यह तय करेगी कि किसे आरोपी बनाना है।

Share this Article