Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस को बड़ा झटका, जनार्दन द्विवेदी के बेटे समीर द्विवेदी BJP में हुए शामिल…

NEWSDESK
1 Min Read

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता जनार्दन द्विवेदी के बेटे समीर द्विवेदी मंगलवार को बीजेपी में शामिल हो गए। बीजेपी के महासचिव अरुण सिंह की मौजूदगी में समीर द्विवेदी भगवा दल में शामिल हुए।

समीर द्विवेदी के पिता जनार्दन द्विवेदी कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता हैं और वह एक दशक तक पार्टी के महासचिव रहे। समीर द्विवेदी ने कहा, “मैं पहली बार किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल हुआ हूं… मैने बीजेपी को इसलिए चुना क्योंकि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए कार्यों से बेहद प्रेरित था।”

वहीं इस पूरे घटनाक्रम जनार्दन द्विवेदी ने कहा, मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, अगर वह बीजेपी में शामिल हो रहे हैं तो यह उनका स्वतंत्र निर्णय है। कुछ समय पहले जनार्दन द्विवेदी एक धार्मिक कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के साथ मंच साझा कर चुके हैं।

Share this Article