Google Analytics —— Meta Pixel

58 कर्मचारियों को बिलासपुर कलेक्टर ने एक साथ भेजा नोटिस, मचा हड़कंप…

NEWSDESK
1 Min Read

जिला कलेक्टोरेट में पदस्थ एक साथ 58 कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही उजागर हुआ है। जिसके बाद आज कलेक्टर ने एक साथ 58 कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है। इधर नोटिस मिलने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार कलेक्टर संजय कुमार अलंग ने समय पर दफ्तर नहीं पहुंचने वाले कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। बता दें कि कुछ फरियादियों ने कलेक्टोरेट के समय पर नहीं आने की शिकायत की थी।

इसके साथ ही अटेंडेंस में भी लापरवाही बरती जा रही थी। इसके बारे में पता चलते ही आज कलेक्टर ने एक साथ सभी 58 कर्मचारियों के खिलाफ नोटिस जारी कर जवाब मांगा।

Share this Article