Google Analytics —— Meta Pixel

India vs New Zealand 5th T20I Live Updates: रोहित की फिफ्टी, भारत ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 164 रनों का टारगेट

NEWSDESK
1 Min Read

India vs New Zealand 5th T20I Live Updates: भारत ने रविवार को माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। भारत ने 3 विकेट पर 163 रन बनाए। श्रेयस अय्यर 33 और मनीष पांडे 11 रन बनाकर नाबाद रहे। कप्तान रोहित शर्मा 60 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। केएल राहुल ने 45 रन बनाए। रोहित ने इस दौरान इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर के मामले में विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सीरीज में 4-0 की बढ़त बना चुकी टीम इंडिया इस मैच को जीतकर न्यूजीलैंड का सफाया करने के साथ ही इतिहास रचना चाहेगी। इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट के इतिहास में कोई भी टीम पांच मैचों की सीरीज में 5-0 से विजयी नहीं हुई हैं। दूसरी तरफ मेजबान न्यूजीलैंड टीम हर हाल में इस मैच को जीतकर सम्मान बचाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।

Share this Article