Google Analytics —— Meta Pixel

राजधानी भोपाल में RSS की बड़ी बैठक, मोहन भागवत बीजेपी के सालभर के कामकाज का लेंगे ब्यौरा…

NEWSDESK
1 Min Read

मध्य प्रदेश में डेरा डाले संघ प्रमुख मोहन भागवत अब प्रदेश में बीजेपी से सालभर के कामकाज का हिसाब लेंगे। भागवत पांच और छह फरवरी को भोपाल में संघ से जुड़े आनुशांगिक संगठनों की बैठक लेंगे। इसमें बीजेपी के बड़े नेताओं को भी शामिल किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में बीजेपी को सत्ता गंवाने के बाद सालभर में किए काम का हिसाब देना होगा। नेताओं को बीजेपी के कब्जे वाली झाबुआ विधानसभा उपचुनाव की हार का भी असल कारण बताना होगा, तो आने वाले दो विधानसभा उपचुनाव में जीत की रणनीति भी बतानी होगीं इस दौरान मोहन भागवत प्रदेश बीजेपी में चल रही खींचतान को लेकर भी मंथन करेंगे।

Share this Article