Google Analytics —— Meta Pixel

पाकिस्तानी मंत्री फवाद चौधरी की अपील- दिल्ली चुनाव में हरा दो मोदी की भाजपा को

NEWSDESK
1 Min Read

इस्लामाबाद। दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हराने की अपील विपक्षी राजनीतिक दलों के साथ पाकिस्तान भी कर रहा है। पाकिस्तान के एक मंत्री ने दिल्ली की जनता से अपील की है कि वे नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए वोट दें। पाकिस्तान के साइंस एंड टेक्नोलॉजी मंत्री फवाज हुसैन चौधरी ने गुरुवार को एक ट्वीट कर भारत की जनता से मोदी की भाजपा को हराने की अपील की।

फवाद ने ट्वीट में लिखा- भारत के लोगों को मोदी को हराना चाहिए। वह इस वक्त एक अन्य राज्य (दिल्ली में 8 फरवरी को होने वाले हैं चुनाव) के चुनाव में हारने के दबाव में उल्टे सीधे दावे कर रहे हैं, लोगों को डरा रहे हैं। कश्मीर, नागरिकता संसोधन कानून और गिरती अर्थव्यवस्था पर देश और दुनिया से मिली प्रतिक्रिया के बाद उनका मानसिक संतुलन खो गया है।

Share this Article