Google Analytics —— Meta Pixel

कुएं में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली महिला की लाश, इलाके में फैली सनसनी…

NEWSDESK
1 Min Read

जिले के लटेरी थाना क्षेत्र के ग्राम जमोनिया कलां में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में लाश मिली है। इधर कुएं में शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार जमोनिया कलां में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला की लाश पुलिस ने कुएं से बरामद की। प्रारंभिक सूचना के अनुसार कुएं में गिरने से म​हिला की मौत की बात सामने आ रही है। ​

हालांकि अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। कि यह खुदकुशी है या फिर हत्या। पुलिस सभी तथ्यों को लेकर जांच में जुट गई है। लटेरी पुलिस ने शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया है।

Share this Article