Google Analytics —— Meta Pixel

रजनीकांत ने छोटे पर्दे पर रखा कदम

NEWSDESK
1 Min Read

 तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने डिस्कवरी चैनल में प्रसारित होने वाले बियर ग्रिल्स के नए शो ‘इनटू द वाइल्ड विद बियर ग्रिल्स’ के साथ टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा। इस कार्यक्रम के माध्यम से पानी के संरक्षण के बारे में भी जागरूकता बढ़ाई जाएगी। चैनल ने बुधवार को एक बयान में कहा कि अपने 43 साल लंबे फिल्मी करियर के बाद टेलीविजन में यह रजनीकांत का पहला काम है।

‘इनटू द वाइल्ड विद बियर ग्रिल्स’ की शूटिंग के बारे में रजनीकांत ने अपने एक बयान में कहा, “मैं सिनेमा में चार दशक से अधिक समय के बाद आखिरकार टेलीविजन में अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार हुआ।”

Share this Article