Google Analytics —— Meta Pixel

जिहादियों ने सेना के कैंपों पर किया हमला, 19 की मौत, 5 घायल…

NEWSDESK
1 Min Read

माली के मध्य क्षेत्र में रविवार को जिहादियों द्वारा शिविरों में हमले की खबर सामने आई है। खबर है कि जिहादी हमले से सुरक्षा बलों के 19 सदस्यों की मौत हो गई है और पांच अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। इस बात की जानकारी माली के सशस्त्र बलों ने ट्विटर पर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को आतंकवादी संगठन के कुछ लोग सेना के कैंप के पए आए और गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले में 19 सेन्य सदस्य मारे गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आतंकवादी संगठन के लोग लगभग 100 से अधिक संख्या में आए थे, वे सभी बाइक में सवार होकर आए थे। घटना सुबह 7 बजे की बताई जा रही है।

Share this Article