Google Analytics —— Meta Pixel

बलौदा बाजार: बिहान समूह की महिलाओं ने निकाली मतदाता जागरुकता रैली

NEWSDESK
1 Min Read

28 जनवरी से (मंगलवार) को त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव होने हैं. मतदाताओं को जागरुक करने के लिए बिहान समूह की महिलाओं ने पवनी गांव में मतदाता जागरुकता रैली निकाली.

बलौदा बाजार: जिले में 28 जनवरी से त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव होने हैं. इस दौरान मतदाताओं को जागरुक करने के लिए बिहान समूह की महिलाओं ने पवनी गांव में मतदाता जागरुकता रैली निकाली और लोगों से शत प्रतिशत मतदान की अपील की.

समूह की महिलाओं ने बताया कि, त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में बहुत से लोग कई प्रकार के प्रलोभन में आकर अपना मत का गलत प्रयोग कर देते हैं. इसके चलते गांव का विकास नहीं हो पाता है.

उन्होंने कहा कि इस बार गांव की विकास के लिए सभी को अच्छा सरपंच चुनना है, जो गांव को आगे बढ़ा सके.

Share this Article