Google Analytics —— Meta Pixel

ट्रंप ने इमरान खान के आग्रह को किया मना, बोले- भारत आऊंगा लेकिन पाकिस्तान नहीं जाऊंगा…

NEWSDESK
1 Min Read

पाकिस्तान ने जब से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के भारत दौरे की खबर सुनी है तब से उसकी बेचैनी और बढ़ गई है। लेकिन ट्रंप के एक जवाब ने पाक वजीर-ए-आला के चेहरे से मुस्कान ही छीन ली है। दरअसल पाकिस्तानी पीएम इमरान खान के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप से सवाल पूछा गया कि क्या वो भारत दौरे के दौरान पाकिस्तान भी जाएंगे। ट्रंप का जवाब सुनकर इमरान खान का चेहरा उतर गया।

सवाल पूछे जाने पर डोनल्ड ट्रंप ने इमरान के सामने ही कह दिया कि पाकिस्तान नहीं जाऊंगा। दावोस में इस मुलाकात को ही पाकिस्तान का दौरा समझ लो।

Share this Article