Google Analytics —— Meta Pixel

‘डंके की चोट पर कह रहा हूं, जिसको विरोध करना है करें, किसी हाल में CAA वापस नहीं होगा’

NEWSDESK
1 Min Read

गृह मंत्री अमित शाह ने सीएए पर विपक्षी दलों को दो टूक में कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सीएए पर अ़डिग है। इसको वापस लेने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। शाह ने एक बार फिर दोहराया कि ये नागरिकतना लेने वाला नहीं देने वाला कानून है।

गृह मंत्री ने आगे कहा कि हम कांग्रेस के पापों का प्रायश्चित कर रहे हैं। उन पापों का जब कांग्रेस ने धर्म के आधार पर भारत मां के दो टुकड़े कर दिए। इन्हीं पापों के प्रायश्चित में हम सीएए लेकर आए हैं। शाह ने कांग्रेस, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, मायावती, केजरीवाल सभी पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।

Share this Article