Google Analytics —— Meta Pixel

पूर्व सीएम पर मंत्री जयवर्धन सिंह का करारा प्रहार…

NEWSDESK
1 Min Read

नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह ने बुधवार को पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान पर करारा पलटवार किया है। शिवराज सिंह के ट्वीट का जवाब देते हुए जयवर्धन सिंह ने उन्हें व्यापमं का इतिहास बताया है।

जयवर्धन सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ना तो “शिव” में हो, ना “राज” में हो। आप तो ‘व्यापमं’ के इतिहास में हो, थोड़ा इंतज़ार कीजिए…

इससे पहले शिवराज सिंह चौहान ने एक ट्वीट कर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणि शंकर अय्यर पर निशाना साधा था। शिवराज सिंह ने लिखा था कि झूठ टूट कर ज़ोर-ज़ोर से शोर मचा गया, हर एक सच्चे इंसान को अपना कातिल बता गया। जो न मणि है ना था जो कभी शंकर, वो अपनी ऐयारी के तेवर सब को बता गया।

Share this Article