Google Analytics —— Meta Pixel

पहले ग्राहकों को रूलाया, अब रो रहे प्याज व्यापारी, हो रहा भारी नुकसान…

NEWSDESK
1 Min Read

कई थोक कारोबारियों ने प्याज की महंगाई के बाद विदेशी प्याज का ऑर्डर तो दे दिया। यह प्याज आ भी गया, लेकिन अब इस प्याज को बेचना कारोबारियों के लिए टेढ़ी खीर हो साबित हो रही है। यह प्याज देशी से सस्ता तो है, लेकिन अच्छा नहीं है।
कारोबारियों का कहना है कि बाजारों में तुर्की का प्याज 30 से 40 रूपए और महाराष्ट्र का प्याज 40 से 50 रूपए में बिक रहा है। हालात यह है कि विदेशी प्याज को निकालने के लिए कारोबारी औने-पौने दाम की तलाश में हैं। कई गोदामों में प्याज सडऩे की स्थिति में भी आ चुकी है।

Share this Article