Google Analytics —— Meta Pixel

जापान में 13 करोड़ में बिकी यह मछली, जानें क्या है इसकी खासियत, क्‍यों है इतनी पसंद…

NEWSDESK
2 Min Read

टूना किंग’ के नाम से मशहूर जापान के कारोबारी कियोशी कीमुरा ने नए साल के मौके पर हुई नीलामी में एक टूना मछली 18 लाख डॉलर (करीब 13 करोड़ रुपये) में खरीदी। कियोशी ने राजधानी टोक्यो के मुख्य मछली बाजार में रविवार को 276 किलोग्राम की टूना की सबसे ऊंची बोली लगाई। किसी टूना मछली की यह अब तक की दूसरी सबसे बड़ी बोली है। कियोशी ने ही पिछले साल 278 किलो की टूना 31 लाख डॉलर (करीब 22 करोड़ रुपये) में खरीदी थी।

टूना खरीदने के बाद कियोशी ने कहा कि वह इसे अपने रेस्तरां में ग्राहकों को परोसेंगे। कियोशी के रेस्तरां में जापान की विशेष थाली शूसी मिलती है, जिसमें चावल के साथ समुद्री मछली परोसी जाती है। समुद्री मछलियों में टूना की दुनियाभर में काफी मांग है। वर्ल्ड वाइल्फलाइफ फंड के मुताबिक, ब्लूफिन टूना एक लुप्तप्राय प्रजाति की मछली है।

बता दें कि पिछले साल जनवरी में जापान में टुना किंग कियोशी किमुरा ने ही नीलामी के दौरान एक जाइंट टूना मछली को 31 लाख डॉलर यानी करीब 21,55,27,500 रुपये में खरीदा था। बीबीसी की रिपोर्ट में कहा गया था कि टुना किंग कियोशी किमुरा ने जो टूना मछली खरीदी थी वह 278 किलोग्राम की ब्लूफिन टूना थी जो एक लुप्तप्राय प्रजाति है।

पिछले साल एक अन्‍य घटना में आयरलैंड के समुद्री किनारे पर वेस्ट कॉर्क चार्टड कंपनी के डेव एडवर्ड ने 23 करोड़ से ज्यादा की कीमत वाली टूना मछली (Tuna Fish) पकड़ी थी लेकिन उन्‍होंने इसे पानी में वापस छोड़ दिया था। इस मछली (Atlantic bluefin tuna) की कीमत करीब 3 मिलियन यूरो (लगभग 23 करोड़) से ज्यादा मिली सकती थी। डेव एडवर्ड ने बताया कि वो कमर्शियल फिशिंग नहीं कर रहे थे इसलिए इस मछली को छोड़ दिया था।

Share this Article