Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल शामिल हुए प्रेस क्लब रायपुर के नववर्ष मिलन समारोह में…

NEWSDESK
1 Min Read

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज मोतीबाग स्थित प्रेस क्लब पहुंचे और नववर्ष मिलन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और इलेक्ट्रानिक और प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधियों को नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री दामू आम्बेडारे और पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी।  इस अवसर पर ‘श्रेष्ठ प्रदेश’ शीर्षक से प्रकाशित समाचार पत्र का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, वरिष्ठ पत्रकार श्री रमेश नैय्यर, श्री कौशल किशोर मिश्रा, श्री शंकर पाण्डेय, रमेश शर्मा, श्री पन्नालाल और श्री त्रिराज साहू, प्रेस क्लब कोषाध्यक्ष सुश्री शगुफ्ता सिरीन, कार्यकारणी सदस्य श्री संजय शुक्ला, श्री मनोज नायक, श्री जावेदखान सहित पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे।

Share this Article