Google Analytics —— Meta Pixel

नकली नोट की पहचान करना होगा अब आसान, RBI ने किया एप लॉन्च…

NEWSDESK
1 Min Read

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने नेत्रहीन लोगों के लिए एक खास मोबाइल एप मानी को लॉन्च कर दिया है। इस एप की मदद से लोग आसानी से नकली नोट की पहचान कर सकेंगे। आरबीआई का यह एप नोट की जांच कर बताएगा कि नोट कितने का है और असली है या नहीं।

लोग इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप की खासियत है कि यह नोट की पहचान अच्छे से करता है और जरूरी जानकारी साउंड के जरिए देता है। आइए जानें एप के बारे में.

एप की खूबियां
आरबीआई का एप अपने यूजर्स को नोट की सटीक जानकारी देता है। इसके अलावा यूजर्स को इस एप में ऑडियो सेंसर का सपोर्ट मिलेगा, जिससे वह इसको अपनी आवाज से कंट्रोल कर सकेंगे। अगर नोट कही से मुड़ा है, तो भी यह एप उसकी आसानी से पहचान कर सकेगा। वहीं, मानी एप इंटैग्लियो प्रिंटिंग, टैक्सटाइल मार्क, साइज़, नंबर, रंग और मोनोक्रोमेटिक पैटर्न की आसानी से जांच करता है।

Share this Article