मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सिक्खों के दसवें गुरू और खालसा पंथ के संस्थापक गुरू गोविन्द सिंह जी की जयंती के अवसर पर सिक्ख समाज सहित प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि गुरु गोविंद सिंह ने सदा प्रेम, एकता, भाईचारे का संदेश दिया। उनके जीवन का दर्शन था कि धर्म का मार्ग सत्य का मार्ग है और सत्य की सदैव विजय होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य शासन द्वारा इस वर्ष पहली बार गुरू गोविन्द सिंह जयंती पर दो जनवरी को ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गुरू गोविन्द सिंह जयंती पर दी शुभकामनाएं…
You Might Also Like
NEWSDESK

×
![Popup Image]()
