Google Analytics —— Meta Pixel

चंद्रयान 2 के बाद चंद्रयान 3 की तैयारी में इसरो, 2020 में लॉन्च होगा तीसरा मून मिशन…

NEWSDESK
1 Min Read

 केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत 2020 में चंद्रयान-3 को लॉंच करेगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान पर चंद्रयान-2 से भी कम लागत आएगी।

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री सिंह ने कहा कि चंद्रयान-2 को निराशा करार देना गलत होगा। जबकि यह चंद्रमा के सतह पर उतरने की भारत की पहली कोशिश थी और कोई देश पहली कोशिश में ऐसा नहीं कर सका। अमेरिका ने भी कई कोशिशें की थी। सिंह ने कहा, ”हां, लैंडर एवं रोवर मिशन के 2020 में होने की बहुत संभावना है।

हालांकि, जैसा कि मैंने पहले भी कहा है कि चंद्रयान-2 मिशन को नाकाम नहीं कहा जा सकता क्योंकि हमने इससे काफी कुछ सीखा है। उन्होंने यह भी कहा कि चंद्रयान-2 से मिले अनुभव और उपलब्ध बुनियादी ढांचा चंद्रयान-3 की लागत को घटाएगा। हालांकि, उन्होंने तीसरे चंद्र अभियान के प्रक्षेपण का महीना बताने से इनकार कर दिया।

Share this Article