Google Analytics —— Meta Pixel

पूर्व मंत्री ने कहा अगर इस वक्त चुनाव हो जाए तो बुरी तरह से हारेगी भाजपा…

NEWSDESK
2 Min Read

बिहार नौजवान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह ने कहा कि सरयू राय जैसे जड़ से जुड़े आरएसएस एवं भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता को अपमानित करना पूरी भाजपा को महंगा पड़ा। सरयू राय ने भाजपा की हार की पटकथा लिखी। इसलिए अब झारखंड में हेमंत सोरेन सरयू राय को स्पीकर या मंत्री बनाकर उन्हें सम्मानित करने का कार्य करे। सिंह यह बातें गुरूवार को प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि उनलोगों ने खुले दिन से छोटे भाई की तरह झारखंड को बिहार से अलग किया ताकि छोटा भाई अच्छा से फले एवं फुले। 19 वर्षों में 15 वर्ष तक भाजपा की सरकार यहां रही। मगर झारखंड का आपेक्षित विकास यहां नहीं हुआ। जबकि यहां दुनिया से सबसे अधिक खनिज संपदा है। हर तरह के संसाधान है। उन्होंने एक सवाल के जबाब में कहा कि झारखंड के चुनाव परिणाम का असर निश्चित तौर पर बिहार में होने वाले अगले वर्ष के विधानसभा पर पड़ेगा। अगर अभी बिहार में चुनाव हो जाए तो एनडीए 70-75 सीटों पर सिमट जाएगी।

नरेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह की सरकार केवल देश में हिंदू-मुस्लिम एवं जातिवाद के नाम पर आपस में लड़ाकर रखना चाहती है ताकि लोगों का मूल समस्या से ध्यान हट जाए। देश में आर्थिक हालात, बेरोजगारी की स्थिति, मंहगाई चरम पर है। मगर सरकार इन सब से दूर एनआरसी एवं कैब पर अब देश को विभाजित करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में यह प्रयास होगा कि गैर एनडीए का मोर्चा बने।

Share this Article