Google Analytics —— Meta Pixel

मां-बेटे के प्यार ने जीत लिया लोगों का दिल , Viral हुई कांग्रेस के ‘सत्याग्रह’ की यह तस्वीर…

NEWSDESK
2 Min Read

कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए सोमवार को सत्याग्रह किया और संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पर कांग्रेस के सत्याग्रह की शुरुआत वंदे मातरम से हुई और फिर सोनिया, मनमोहन और राहुल गांधी ने अंग्रेजी भाषा में संविधान की प्रस्तावना पढ़ी। इस बीच राहुल गांधी की एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया।

दरअसल इस कड़ाके की ठंड में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस बीच सोनिया गांधी को ठंड महसूस हुई और उन्होंने शाल ओढ़ने की कोशिश की। अपनी मां को ठंड में कांपता देख राहुल तुरंत अपनी सीट से उठे और शाल ओढ़ाने में उनकी मदद की। मां बेटे की यह खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है,​ जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा कि यही है हमारी सभ्यता, संस्कारिता तभी तो देश की जनता के दिलो में बसते हैं।

सत्याग्रह में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इस देश की जनता मोदी को संविधान पर आक्रमण और भारत माता की आवाज को दबाने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि देश एक आवाज होती है और आज हमने जो संविधान की प्रस्तावना पढ़ी है वो हिंदुस्तान की जनता की आवाज थी। इस आवाज ने अंग्रेजों को भारत से भगाया। प्यार और शांति से यह किया। उसी आवाज ने हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था को खड़ा किया और करोड़ों युवाओं को रोजगार दिया। इस आवाज के बिना हिंदुस्तान नहीं रह सकता।

Share this Article