Google Analytics —— Meta Pixel

अगर सीढियां चढ़ने से सांस फूलने लगती है, तो आप हो सकते हैं इन गंभीर बीमारियों का शिकार…

NEWSDESK
2 Min Read

सांस फूलना मुख्य रूप से अस्थमा रोग माना जाता है, किन्तु सीढियां चढ़ने से अगर सांस फूलने लगती है, तो आपको हृदय रोग की बीमारी की आशंका ज्यादा रहती है। दिल का दौरा पड़ने के लिए हृद्य की मांसपेशियों का ठीक तरह से कार्य न करना या उसे पर्याप्त ऑक्सीजन न मिल पाना जैसे कारण जिम्मेदार होते हैं। उच्च रक्तचाप के कारण भी दिल के दौरे की आशंका बढ़ जाती है और सांस उखड़ती है।
कई लोगों को अत्यधिक चिंता की अवस्था में अनियिमत श्वास गति से दो-चार होना पड़ता है। बहुत परेशान होने पर अक्सर हम तेज़ी से सांस लेते है। नतीजतन, अधिक मात्रा में ऑक्सीजन लेते हैं और उसी अनुपात में कार्बन डाई ऑक्साइड बाहर निकालते हैं, इसिलए श्वास गति अनियिमत हो जाती है। इसके अलावा, तनाव के दौरान शरीर को ऑक्सीजन की कमी महसूस होने पर भी सांस फूलती है।
शरीर का रोग प्रतिरोधक तंत्र कमज़ोर होने पर कई लोगों को धूल, मिट्टी और पराग कणों से एलर्जी होती है। इस दौरान फेफड़ों की वाहिकाएं प्रभावित होती हैं और सांस लेने में परेशानी होती है। समस्या बढ़ने पर सीने में दर्द भी उठ सकता है। अगर सांस फूलने की समस्या किसी को हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाकर जांच करानी चाहिए।

Share this Article