Google Analytics —— Meta Pixel

दुनिया की टॉप 7 अर्थव्‍यवस्‍था वाला देश, देखें भारत का नंबर…

NEWSDESK
2 Min Read

आज के वर्तमान समय में पूरी दुनिया अपने देश की अर्थव्‍यवस्‍था को मजबूत करने पर जोर दे रहा हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की दुनिया में टॉप 10 अर्थव्‍यवस्‍था की सूचि में कौन कौन से देश शामिल हैं। किस देश की अर्थव्‍यवस्‍था सबसे मजबूत हैं। आज इसी विषय में वित्त वर्ष 2018 के लिए जारी विश्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक जानने की कोशिश करेंगे दुनिया के टॉप 10 अर्थव्‍यवस्‍था के बारे में। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।

1 .अमेरिका :

जीडीपी के मामले में अमेरिकी अर्थव्यवस्था दुनिया भर में शीर्ष पर बनी हुई है। वर्तमान समय में अमेरिका की जीडीपी 20.5 ट्रिलियन (लाख करोड़) डॉलर हैं। इस लिस्ट में इसका स्थान पहले नंबर पर हैं।

2 .चीन :

आपको बता दें की जीडीपी के हिसाब से अमेरिका के बाद दूसरे पायदान पर चीन है। इस दौरान चीन की जीडीपी 13.6 ट्रिलियन डॉलर रही है।

3 .जापान :

पांच लाख करोड़ डॉलर की जीडीपी के साथ जापान वर्ल्ड बैंक की सूची में तीसरे पायदान पर है। ये दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश हैं।

4 .ब्रिटेन और फ्रांस :

ब्रिटेन और फ्रांस 2.8 लाख करोड़ डॉलर की जीडीपी के साथ इस लिस्ट में पांचवें और छठे पायदान पर हैं। इनकी अर्थव्यवस्था लगभग बराबर के आस पास हैं।

5 .भारत :

भारत की जीडीपी इस अवधि में 2.7 ट्रिलियन डॉलर दर्ज की गई। आपको बता दें की वित्त वर्ष 2017 में भारतीय अर्थव्यवस्था 2.65 ट्रिलियन डॉलर पर थी। उस दौरान ब्रिटेन की जीडीपी 2.64 ट्रिलियन डॉलर और फ्रांस की 2.5 लाख करोड़ डॉलर पर थी।

Share this Article