Google Analytics —— Meta Pixel

टॉयलेट सीट को सही करने के लिए खुदाई कर रहा था शख्स, तभी उसे पाइप के पास दिखा एक अजीब सा रास्ता और फिर…

NEWSDESK
3 Min Read

इटली के लीस शहर में एक टॉयलेट सीट के नीचे कुछ ऐसा निकला, जिसको देखकर सब हैरान रह जाए। इटली के लूसियानो फैगियानो ने अपने घर के पुराने टॉयलेट सीट की मरम्मत करवाई। इसी दौरान लूसियानो फैगियानो ने पाइप को बदलने का फैसला लिया। जैसे ही लूसियानो फैगियानो ने सीट हटाकर खुदाई शुरू की, उनको कुछ ऐसी चीज मिली, जिससे उनकी जिंदगी बदल गई।

लूसियानो ने बताया कि वे अपने बच्चों के साथ मरम्मत में लगे हुए थे। कुछ फीट खोजने के बाद उनको एक गड्ढा नजर आया और जब उन्होंने मिट्टी हटाई तो उनके होश उड़ गए। टॉयलेट सीट के नीचे उनको एक तरह का कमरा दिखा, जो काफी बड़ा था। उन्होंने खुदाई की और उन्हें उम्मीद थी कि यहां खजाना हो सकता है।

तभी पड़ोसियों को हो गई खबर

लूसियानो को मिट्टी निकालते देख और अजीब गतिविधि करते हुए देख पड़ोसी ने पुलिस को फोन कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने जांच की तो उन्हें पता चला कि लूसियानो ने खुदाई की है, जो इटली में गैरकानूनी है। पुलिस ने उनसे पूछताछ की, जिसमें उन्होंने बताया कि वे अपने टॉयलेट की मरम्मत कर रहे थे। हालांकि पुलिस ने उनको गिरफ्तार नहीं किया। लूसियानो जानना चाहते थे कि आखिर टॉयलेट के नीचे क्या है। इसके लिए पुलिस ने उनको खुदाई की मंजूरी दी। लेकिन उन्हें यह सब काम पुरातत्व विभाग के अधिकारियों की निगरानी में करना था।

लूसियानो ने खुदाई की और करीब 30 फीट खुदाई के बाद उन्हें ए चेंबर दिखा और उन्हें पता चला कि यह एक मकबरा है, जिसे देखकर उन्हें यकीन नहीं हुआ। पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने जांच की तो उन्होंने पाया कि यह हजारों साल पुराने मेसोपोटामिया काल का मकबरे था। उन्हें कई कीमती चीजें मिली जैसे हीरे जड़े अंगूठियां, धातुओं से बने बेशकीमती बर्तन मिले। लेकिन उन सब सामानों को पुरातत्व विभाग ने जब्त कर लिया। इसके बाद लूसियानो ने अपील की कि उन्होंने जो खुदाई की, उसका उन्हें खर्च मिलना चाहिए। लेकिन सरकार ने उन्हें खर्च देने से इंकार कर दिया।

Share this Article