Google Analytics —— Meta Pixel

इस जानवर के पेट से निकला खजाना देखकर हैरान हुए…

NEWSDESK
2 Min Read

जब भी कही खजाना मिलता है या ढूंढा जाता है तो वह बहुत ही रोमांचक होता है। कभी कभी तो समुद्र के नीचे तो कभी जंगलो में खजाना ढूंढा जाता है। लेकिन आज हम आप को बताते है की थाइलैंड में समुद्र किनारे एक कछुआ गंभीर अवस्था में मिला। डॉक्टरों ने जब उसकी जान बचाने के लिए उसका सिटी स्कैन किया तो उसके पेट में कुछ ऐसा दिखाई दिया कि सभी डॉक्टर्स चौंक गए। दसअसल, इस कछुए के पेट में से 915 सिक्के मिले, जिन्हें बाद में सर्जरी कर निकाला गया।

सभी डॉक्टरों के मन में अभी भी यह सवाल है कि इतने सिक्के इस कछुए के पेट में कैसे पहुंचे। इसके पीछे भी एक रोचक बात है। दरअसल, लोग अपनी मुराद पूरी होने के लिए सिक्के पानी में फेंकते हैं और समुद्री जीव उसे खा लेते है।

यह कछुआ गंभीर अवस्था में लोगों को एक जलाशय के नजदीक में मिला था और लोगों ने उसे तुरंत हॉस्पिटल में पहुंचाया। पेट में सिक्कों के वजन के कारण ही उसकी वेंट्रल शैल पर दबाव पड़ रहा था, जिसकी वजह से उसे दर्द और सूजन हो गई। उसे लंग इंफेक्शन भी हो गया था। सिक्कों के साथ ही इस कछुए की आंत में डॉक्टरों को फिशिंग हुक भी फंसा हुआ मिला। गनीमत रही कि सही समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई।

Share this Article