Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री रविकांत कौशिक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया…

NEWSDESK
1 Min Read

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजधानी के वरिष्ठ पत्रकार श्री रविकांत कौशिक के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संदेश में कहा है कि श्री कौशिक ने हमेशा पत्रकारिता के उंचे मानदण्डों को बनाए रखा। उनकी पहचान खबरों में निष्पक्षता और विश्वसनीयता को लेकर थी। उनका निधन प्रदेश के पत्रकारिता जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से मृतआत्मा की शांति और परिवारजनों को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।  

Share this Article