Google Analytics —— Meta Pixel

भूपेश ने धान खरीद को लेकर अफवाहों से किया आगाह…

NEWSDESK
1 Min Read

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान खरीद को लेकर अफवाहों से किसानों को आगाह किया है।

बघेल ने आज पत्रकारों से कहा कि अपवाह वे लोग फैला रहे हैं, जो धान खरीदी में दलाली करते रहे हैं और दूसरे प्रदेशों का धान छत्तीसगढ़ में खपा रहे थे।धान की तौलाई और ट्रांसपोर्टिंग में गड़बड़ी करते थे।

उन्होने किसानों को आश्वस्त किया है कि राज्य सरकार हर हाल में किसानों से प्रति एकड़ 15 क्विंटल के मान से धान की खरीदी करेगी, इसके लिए चाहे धान खरीदी का समय भी क्यों नही बढ़ाना पड़े।

उन्होने कहा कि राज्य सरकार ने धान खरीदी की सुचारू और सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अनेक कदम उठाए हैं।यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी किसानों को नाहक परेशान करेंगे, तो उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share this Article