Google Analytics —— Meta Pixel

यह है दुनिया का सबसे महंगा केक, कीमत जानकर दंग रह जायेंगे आप…

NEWSDESK
1 Min Read

आजकल एक गुड़िया का पुतला बहुत ज्यादा चर्चाओं में है। मार्केट में इस पुतले को देखने के लिए अच्छी खासी भीड़ जमा हो जाती है। मगर लोग उस समय हैरान रह जाते हैं, जब वह उसके करीब जाकर देखते हैं। दरअसल यह गुड़िया केवल गुड़िया नहीं बल्कि दुनिया का सबसे महंगा केक है। अगर आप इस केक की कीमत जान लेंगे तो आप हैरान रह जाएंगे।

इसे ब्रिटेन की सेलेब्रिटी केक डिजाइनर डैबी विंघेम्स ने बनाया है। इस केक को बनाने में 5000 फ्रूट्स, 25 किलोग्राम चॉकलेट, एक हजार असली मोती और एक हजार अंडे का इस्तेमाल किया गया है।

इस केक की कीमत 1 करोड़ रुपये से ज्यादा है। यहां तक कि इसको बनाने में 10 दिन से ज्यादा तक का समय लगा है। दरअसल, आज तक इससे महंगा केक किसी ने नहीं बनाया है। डैबी के नाम ही यह रिकॉर्ड दर्ज है।

Share this Article