Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ : एक और निजी अस्पताल में मौत, लापरवाही का आरोप और जमकर हंगामा…

NEWSDESK
1 Min Read

राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में आज ही दोपहर एक युवती की मौत के बाद हंगामें की सुर्खियां अभी थमी नहीं है, उधर कांकेर जिले के पखांजूर स्थित एक निजी अस्पताल में भी इसी तरह के हंगामें की खबर आ रही है।

जानकारी मिली है कि गौतम अस्पताल में एक युवक को उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। युवक की मौत हो गई है। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सकीय लापरवाही के कारण युवक की मौत हुई है। इसे लेकर अस्पताल में हंगामा भी हुआ। बताया जा रहा है कि इस अस्पताल में ऐसी घटना पहले भी हो चुकी है।

Share this Article