Google Analytics —— Meta Pixel

यूरिया के लिए हाहाकार, ट्रैक्टर से पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिहं चौहान…

NEWSDESK
1 Min Read

यूरिया की कमी के कारण मध्यप्रदेश में हाहाकार मच गया है। किसानों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। इस आंदोलन को मध्यप्रदेश भाजपा द्वारा पूरा समर्थन दिया जा रहा है।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान सागर में इस किसान आंदोलन में शामिल हो रहे हैं। वे भी अन्य नेताओं और किसानों के साथ ट्रैक्टर में सवार होकर गिरफ्तारी देने निकले हैं।

किसानों और भाजपाइयों की मांग है कि प्रदेश सरकार यूरिया का संकट दूर करते हुए किसानों की समस्याओं का निदान करे। पूर्व मुख्यमंत्री चौहान के साथ भाजपा के अन्य बड़े और स्थानीय नेता भी शामिल हैं।

Share this Article