Google Analytics —— Meta Pixel

नहीं थम रही दरिंदगी, हैदराबाद के बाद राजस्थान में बच्ची से रेप कर स्कूल बेल्ट से घोटा गला…

NEWSDESK
2 Min Read

 राजस्थान. पांच दिन पहले हैदराबाद में 27 साल की वेटनरी डॉक्टर से गैंगरेप के बाद हत्या के मामले से पूरा देश स्तब्ध है। इसी दौरान राजस्थान से एक घिनौनी और इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां महज 6 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या कर दी।

मासूम की स्कूल बेल्ट से गला घोंट कर दी हत्या
दरअसल, मासूम बच्ची का शव रविवार सुबह घर से 300 मीटर दूर घनी झाड़ियों में मिला। वहीं घटनास्थल पर शराब की बोतले भी मिली हैं। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने बच्ची से रेप के बाद मासूम के स्कूल बेल्ट से गला घोंट कर हत्या की। मासूम की स्कूल यूनिफॉर्म पर खून के धब्बे मिली हैं। घटना की जानकारी लगते ही ग्रमीणों में आक्रोश फैल गया। आलम ये था कि मौके पर भारी पुलिस बल को बुलाना पड़ा।

स्कूल से घर लौटते गायब हो गई थी बच्ची
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, मासूम शनिवार के दिन स्कूल से घर लौटने के दौरान दोपहर करीब 3 बजे लापता हो गई थी। लेकिन रात तक जब मासूम घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरु कर दी। क्योंकि पहले उनको लग रहा था वह गांव में रहने वाले एक रिश्तेदार के यहां गई होगी। लेकिन जब वहां भी बच्ची नहीं मिली तो घरवाले परेशान होने लगे। जहां दूसरे दिन सुनसान जगह पर बच्ची का शव मिला।

Share this Article