Google Analytics —— Meta Pixel

MS DHONI ने CSK से अलग होने का खुद लिया फैसला, दावा- टीम हित में यही सही…

NEWSDESK
1 Min Read

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। इस साल जुलाई में इंग्लैंड में ICC वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद से उन्होंने कोई भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। इस बीच, कई बार उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और IPL से संन्यास लेने की खबरें भी आईं, लेकिन वे महज अफवाहें ही निकलीं। टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्रीने साफ कहा कि IPL 2020 में उनकी परफॉर्मेंस देखने के बाद ही उन पर कोई फैसला लिया जाएगा।

महेंद्र सिंह धोनी ने भी कह दिया है कि वे 2021 तक आईपीएल में खेलते रहेंगे। हालांकि, चौंकाने वाली बात यह है कि IPL 2021 में वे चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं। रिपोर्टों की मानें तो धोनी ने खुद ही चेन्नई सुपर किंग्स के मैनेजमेंट से कहा है कि 2021 ऑक्शन के लिए उन्हें रिलीज कर दिया जाए।

Share this Article