Google Analytics —— Meta Pixel

शिक्षा के मंदिर से नागिन डांस का वीडियो हुआ वायरल, नाग-नागिन दोनों को किया गया सस्पेंड…

NEWSDESK
1 Min Read

राजस्थान के जालोर जिले में उच्च शिक्षा अधिकारी ने एक नाग और नागिन को सस्पेंड कर दिया है.जी हां यह आपको सुनकर थोड़ा अजीब लग रहा होगा.की एक शिक्षा अधिकारी आखिर नाग और नागिन को कैसे सस्पेंड कर सकता है.

दरअसल जालोर जिले में इन दिनों एक शिक्षक व शिक्षिका का नागिन सांग पर ठुमका लगाने का वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है.जिसमें 1 शिक्षक और शिक्षिका नागिन डांस करते नजर आ रहे हैं.जिले के सायला उपखंड क्षेत्र में शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर चल रहा था.जिसमें शिविर के दौरान एक शिक्षक व शिक्षिका हिंदी गाने पर डांस नागिन डांस करते नजर आ रहे है.इतना ही नहीं वहां मौजूद अन्य शिक्षक भी उनको देखकर ठहाके लगाते नजर आ रहे हैं.

वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए.प्रशिक्षण शिविर के प्रभारी व बिशनगढ़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह दहिया को निलंबित कर दिया. साथ ही उच्चाधिकारियो ने जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार शर्मा को पूरे मामले की जांच सौंपी है. अब जांच के आदेश मिलने के बाद डीईओ शर्मा ने इस मामले को लेकर नीचे के अधिकारियों से तत्काल रिपोर्ट मंगवाई है.

Share this Article