Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पेश किया अनुपूरक बजट…

NEWSDESK
2 Min Read

आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अनुपूरक बजट पेश किया।CM भूपेश बघेल ने चालू वित्तीय वर्ष का करीब 5 हजार करोड़ का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया। कल बजट पर चर्चा की जाएगी।

धान खरीदी पर हंगामा –

इसके पहले धान खरीदी को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया और स्थगन प्रस्ताव लाकर चर्चा की मांग की।हंगामे के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने काम रोको प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। उन्होंने चर्चा की अनुमति दे दी।किसानों की समस्या को लेकर शिवतरन शर्मा ने कहा कि किसान अपना धान नहीं बेच पा रहे हैं। स्थितियां अराजक हो गई है। धर्मजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश में अन्य प्रदेशों से धान यहां आ रहा है। सरकार धान खरीदी में हांफ रही है। आज सरकार आदेश जारी करे कि 2500 में धान खरीदेंगे।

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि धान कटाई 60 फीसदी से ज्यादा हो गई है, इसके बाद भी किसान 1200 रुपये में धान बेचने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि किसानों का धान जब्त किया जा रहा है। किसानों को बाहर धान बेचना पड़ रहा है। प्रदेश के 2 किसानों को जेल भेज दिया गया है। सहकरिता मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि धान खरीदी की तैयारी पूरी कर ली गई है। धान खेत मे नमी ज्यादा होने के कारण1 दिसम्बर से धान खरीदी का निर्णय लिया गया है। अवैध धान को रोकने अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि सरकार किसानों की समस्या को लेकर चर्चा के लिए तैयार है।

दिवंगतों को दी गई श्रद्धांजलि –

इसके पहले सदन की शुरुआत में सदस्यों ने दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी।पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर, भारत के पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली, अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व सदस्य मालूराम सिघनिया, लोकसभा के पूर्व सदस्य डॉ बंशीलाल महतो, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी को श्रद्धांजलि दी गयी।

Share this Article