Google Analytics —— Meta Pixel

आखिर क्यों इस बर्गर को देखने के लिए लगी लोगों की भीड़, इतने साल बाद भी नहीं हुआ ऐसा आप भी जानिए…

NEWSDESK
2 Min Read

आप में से ज्यादातर लोग फास्ट फूड खाना पसंद करते हैं, और अगर वो गर्म-गर्म हो तो उसका स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है। लेकिन हम आपको बताने वाले हैं उस बर्गर और फ्राइज के बारे में खास जो 10 साल तक पड़े होने के बाद भी खाने के लायक हैं।यही नही बल्कि उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ भी जमा होती है। आखिर क्यों ये इतने साल से नही हुआ खराब आइए आप भी जानिए।

असल में 10 साल पहले यानी साल 2009 में आइसलैंड में आर्थिक मंदी आई थी, जिसकी वजह से मैकडोनाल्ड्स ने अपने तीन स्टोर बंद कर चुका था। जिनमे से एक स्टोर राजधानी रेक्याविक में भी है। जॉर्टर मरासन नाम के व्यक्ति ने 31 अक्टूबर, 2009 को यही से आखिरी बार वो बर्गर और फ्राइज खरीदा था और उसे सुरक्षित रख दिया गया था।

मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल उस बर्गर और फ्राइज को दक्षिणी आइसलैंड के स्नोत्रा हाउस के हॉस्टल के एक कमरे में कांच के जार में रख दिया है। वही हॉस्टल के मालिक सिगी सिगुरदुर ने कहा है कि बर्गर और फ्राइज काफी पुराने हो चुके है। लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि वो अभी भी सुरक्षित हैं। सोशल मीडिया पर भी यह बर्गर और फ्राइज काफी चर्चित हो गया है।

Share this Article