Google Analytics —— Meta Pixel

लौंग के दमदार फायदे जो शायद आपको नही पता…

NEWSDESK
2 Min Read

हर रोज लौंग का यूज करना चाहिए। वैसे तो भारत के रसोई घरों में लौंग यूज की जाती है। इनमें सेहत संबंधी बहुत से राज छिपे हुए हैं। इलायची,जीरा,धनिया तथा लौंग खाने से सेहत संबंधी बहुत सी समस्याओं से राहत पाई जा सकती है। चलिए आपको लौंग के फायदो के बारे में बता रहे हैं जो सर्दी-खांसी तथा जुखाम जैसी बीमारियों के लिए रामबाण है।

पाचन प्रक्रिया रहेगी ठीक : लौंग के सेवन करने से पाचन प्रक्रिया बेहतर होती है।

लगेगी भूख : पेट से जुड़ी परेशानियां और भूख न लगने से परेशान हैं तो लौंग का सेवन जरूर कीजिए।

छाले होंगे ठीक : मुंह में छाले होने पर लौंग को चबाने से फायदे मिलता है।

जुखाम में राहत : सर्दी तथा जुखाम होने पर 1 गिलास पानी में 1-2 लौंग मिलाकर पीने से राहत मिलती हैं।

गले का दर्द होगा ठीक : गले की सूजन तथा गर्दन दर्द होने पर लौंग का तेल यूज कीजिए। इससे आराम मिलेगा।

मुंह की दुर्गंध होगी गायब : लौंग को तवे पर हल्का भूरा होने तक भूनें और चबाएं। इससे मुंह की दुर्गंध गायब हो जाएगी।

दांतों का दर्द होगा दूर : दांत में दर्द है तो नींबू के रस में 2 लौंग पीसकर दर्द वाले दांत पर लगा लीजिए। इससे दांत का दर्द दूर हो जाएगा।

पेट की समस्या होगी ठीक : पेट में गैस की परेशानी की वजह से परेशान हैं तो इसके लिए एक कप उबलते हुए पानी में 2 लौंग डाल दीजिए। जब यह ठंड़ा हो जाए तो पी लीजिए।

Share this Article