Google Analytics —— Meta Pixel

अयोध्या में 2022 से पहले बनेगा भव्य राम मंदिर

NEWSDESK
1 Min Read

अयोध्या भूमि विवाद में सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक निर्णय के बाद 2022 में जब भारत आजादी के 75 साल मना रहा होगा, उससे पहले ही राम जन्मभूमि में प्रस्तावित राम मंदिर बनाने का कार्य पूरा हो जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने मंदिर और उसके पास प्रस्तावित राम प्रतिमा की तस्वीर जारी की है, जो निर्माण कार्य के पूरा होने के बाद दिखेगी। सूत्रों ने कहा कि राम की मूर्ति को पूरा होने में तीन साल लगेंगे।

विवरण से लग रहा है कि योजना भव्य मंदिर परिसर बनाने की है। मंदिर 240 फीट लंबे और 145 फीट चौड़े क्षेत्र में फैला होगा, यह 141 फीट ऊंचाई का होगा। इसकी 4 फीट की परिधि में 251 स्तंभ होंगे।

मंदिर परिसर में एक प्रार्थना कक्ष, रामकथा कुंज, एक वैदिक पाठशाला, एक संत निवास और एक यात्री निवास होगा।

भगवान राम की मूर्ति के आस-पास दूसरी अन्य सुविधाएं होंगी, जैसे एक डिजिटल म्यूजियम, पवित्र शास्त्रों के वर्णन के लिए एक केंद्र, एक पुस्तकालय, एक कैफेटेरिया और पार्किं ग का स्थान।

Share this Article