Google Analytics —— Meta Pixel

महिला तहसीलदार काे पेट्राेल छिड़ककर जिंदा जलाया, इस वजह से नाराज था आरोपी

NEWSDESK
1 Min Read

तेलंगाना में सोमवार दोपहर एक महिला तहसीलदार विजया रेड्डी को जमीन विवाद से जुड़े मामले में एक शख्स ने पेट्रोल डालकर दिनदहाड़े जिंदा जला दिया।

करीब 35 से 40 उम्र की विजया की मौके पर ही मौत हो गई। यह वारदात हैदराबाद के पास रंगारेड्डी जिले में अब्दुल्लापुरमेट की हुई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक अफसर ने इस संबंध में बताया कि महिला अफसर को बचाने की कोशिश करते समय दो कर्मचारी भी झुलस गए। वहीं वारदात को अंजाम देने वाले शख्स की पहचान सुरेश मुदिराजू के रूप में की गई है। बताया गया है कि आरोपी शख्स उसकी जमीन के दस्तावेजों में हुई गलतियों को अदालत के आदेश के बावजूद नहीं सुधारे जाने से नाराज था।

View image on Twitter
Share this Article