Google Analytics —— Meta Pixel

रविवार को पेट्रोल की कीमतों ने दी बड़ी खुशखबरी, लेकिन डीजल ने दिया बड़ा झटका, जानिए कैसे

NEWSDESK
2 Min Read

पेट्रोल के दाम में लगातार तीसरे दिन रविवार को गिरावट दर्ज की गई, जबकि डीजल के दाम में लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ। पेट्रोल की कीमत फिर दिल्ली और कोलकाता में सात पैसे, जबकि मुंबई में छह पैसे और चेन्नई में आठ पैसे प्रति लीटर कम हो गई है। चारों महानगरों में डीजल के भाव में दो दिनों से स्थिरता बनी हुई है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 72.74 रुपये, 75.45 रुपये, 78.42 रुपये और 75.59 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। चारों महानगरों में डीजल के दाम पूर्ववत क्रमश: 65.80 रुपये, 68.19 रुपये, 68.99 रुपये और 69.52 रुपये प्रति लीटर बने हुए हैं। उधर, बेंचमार्क कच्चा तेल बेंट क्रूड के दाम में बीते सप्ताह के आखिरी सत्र में दो डॉलर प्रति बैरल की वृद्धि दर्ज की गई और अगर आगे भी यह वृद्धि जारी रहती है तो आने वाले दिनों में भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम में फिर वृद्धि हो सकती है। गौरतलब है कि बीते एक महीने में पेट्रोल के दाम में तकरीबन दो रुपये प्रति लीटर की कमी आई है। दो अक्टूबर 2019 को दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 74.61 रुपये, 77.23 रुपये, 80.21 रुपये और 77.50 रुपये प्रति लीटर थे।

वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों की बात की जाए तो असम के गुवाहाटी में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 75.33 है। वहीं अरुणाचल के ईटानगर में 66.70, मणिपुर के इंफाल में 71.24, मेघालय के शिलॉन्ग में 72.42, मिजोरम के आईजोल में 69.95, नागालैंड के कोहिमा में 69.91, सिक्किम के गंगटोक में 75.55 और त्रिपुरा के अगरतला में 73.35 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल बिक रहा है।

Share this Article