Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री को प्रतिनिधि मंडल ने नये धान की बाली भेंटकर दीपावली की बधाई दी…

NEWSDESK
1 Min Read

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को आज उनके रायपुर स्थित निवास पर प्रदेश धोबी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने नये धान की बाली भेंट की और उन्हें दीपावली की बधाई दी। धोबी समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री सूरज निर्मलकर के नेतृत्व में आये प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए आगामी तीन नवम्बर को प्रस्तावित परिचय सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया। मुख्यमंत्री ने भी प्रतिनिधि मंडल को दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं दी।

Share this Article