Google Analytics —— Meta Pixel

गुमला से रांची जा रही निजी बस की ट्रक से टक्कर, 20 यात्री घायल…

NEWSDESK
1 Min Read

गुमलाः गुमला शहर से चार किमी दूर नेशनल हाइवे 43 करमडीपा हवाई अड्डा के समीप बुधवार की सुबह साढ़े चार बजे बालाजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. सड़क के किनारे खड़ी ट्रक से बस टकरा गयी. इस हादसे में 20 से अधिक यात्री घायल हैं. सभी घायलों को गुमला सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. पांच घायलों को रांची रिम्स रेफर किया गया है.

बताया जा रहा है कि बस गुमला से रांची जा रही थी. तभी करमडीपा हवाई अड्डा के समीप चालक का संतुलन खो गया. सड़क के किनारे खड़ी ट्रक को पीछे से बस ने ठोक दिया. इस जोरदार टक्कर के कारण बस के आगे के हिस्से का परखच्चे उड़ गया.

केबिन में बैठे सभी यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे के बाद लोग चीखपुकार मच गयी. लोग मदद की गुहार करने लगे. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस मंगाकर अस्पताल पहुंचाया. जहां से पांच को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया.

Share this Article