Google Analytics —— Meta Pixel

दिवाली उपाय : दिवाली पर इन उपायों को करते ही बढ़ने लगती हैं आमदनी, एक बार जरूर अपनाएं

NEWSDESK
2 Min Read

दिवाली का पर्व हिंदू धर्म में बहुत ही खास और महत्वपूर्ण पर्व माना जाता हैं यह पर्व सुख समृद्धि और शांति का प्रतीक होता हैं दिवाली के दिन धन धान्य की कामना की जाती हैं वही पुराने समय से जहां इस दिन साधु लोग सिद्धि की कामना करते हैं तो वही तंत्र मत्र को मनाने वाले लोग टोटकों में श्रृद्धा रखते हैं इस दिवाली आप भी इन उपायों को कर अपने जीवन में आर्थिक समस्याओं को दूर कर सकते हैं वही आज हम आपको दिवाली पर किए जाने वाले कुछ सरल और खास उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं।

यदि आप चाहते है कि आपकी आय में वृद्धि हो तो दिवाली को साबुत उड़द, दही और सिंदूर लेकर पीपल की जड़ में रखें और एक दीपक जलाएं। ऐसा करने से आपको लाभ प्राप्त होगा। वही अगर आप चाहते हैं कि आपको जल्दी धन लाभ हो उसके लिए दिवाली की शाम में किसी बरगद के पेड़ की जटा में गांठ लगाएं और धन लाभ मिलने के बाद इस गांठ को खोल दें।

हत्थाजोड़ी में सिंदूर लगाकर धन रखने वाली जगह पर रखने से आपकी आय में वृद्धि होगी और आपके फिजूल खर्चों में भी रोक लग जाएगी। वही गन्ने की जड़ को लाल कपड़े में लपेटकर सिंदूर और लाल चंदन लगाएं और इसे तिजोरी में रखें। आपको लाभ मिल सकता हैं वही देवी महालक्ष्मी की पूजा के समय गोमती चक्र को पूजा की थाली में रखकर माता की पूजा करें ऐसा करने से आपका धन बढ़ेगा।

वही दिवाली की रात उल्लू की तस्वीर तिजोरी पर लगाएं। ऐसा माना जाता हैं कि उल्लू हर पूर्णिमा को पीपल के चक्कर लगाता हैं जहां महालक्ष्मी विराजती हैं और कहा भी जाता हैं कि उल्लू की तस्वीर यहां पर होने से देवी महालक्ष्मी आपकी तिजोरी में हमेशा ही वास करती हैं।

Share this Article