Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ : इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों के लिए लगेगा रोजगार मेला

NEWSDESK
2 Min Read

इंजीनियरिंग के छात्रों को बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए 21 अक्टूबर को रोजगार मेला लगाया जा रहा है। इसमें देश भर की 50 प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी और इंजीनियरिंग छात्रों का चयन करेंगी। छत्तीसगढ़ के युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय स्तर की कंपनियों में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार प्रदेश में पहली बार राज्य स्तर पर प्लेसमेंट कैंप का आयोजन करा रही है। राज्य सरकार द्वारा यह प्लेसमेंट कैंप रायपुर सेजबहार स्थित शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय में आयोजित किया जाएगा। इसमें तकनीकी शिक्षा संचालनालय द्वारा शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय के अधिक से अधिक विद्यार्थियों का प्लेसमेंट राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतिष्ठित कंपनियों में करवाने के लिए आयोजित किया जा रहा है। राज्य के तीन शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय रायपुर, बिलासपुर एवं जगदलपुर में तीन हजार 370 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इन्हें इसका लाभ मिलेगा।

पूर्व में सत्र 2018-19 में तीनों शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय रायपुर से 82, बिलासपुर से 15 एवं जगदलपुर से मात्र 13 विद्यार्थियों का कैंपस प्लेसमेंट से चयन हुआ था।

तीनों महाविद्यालयों के लगभग 600 छात्र-छात्राएं लेंगे भाग

मेकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल, माईनिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्यूनिकेशन, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, कम्प्यूटर साइंस, इनफारमेशन टेक्नालॉजी ब्रांच के विद्यार्थियों को रोजगार प्राप्त देने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

Share this Article