Google Analytics —— Meta Pixel

7 करोड़ की वैनिटी वैन रखता है यह अभिनेता, अब कट गया चालान, जानिए कितने का कटा.

NEWSDESK
1 Min Read

हम बात करने जा रहें हैं साउथ के सबसे महंगे कलाकारों में से एक अल्लू अर्जुन के बारे में जिन्होंने हाल ही में महँगी वैनिटी वैन खरीद कर सुर्खियां बटोरी थी। दरअसल अल्लू अर्जुन ने यह वैनिटी वैन 7 करोड़ में खरीदी थी और इस पर उन्हें बहुत अधिक घमंड था क्योकि ऐसी लक्ज़री वैनिटी वैन और किसी के पास नहीं थी। इन्होने इस वैनिटी का नाम फैलकॉन रखा है।

अब इस अभिनेता का यातायात के नियमों का उलंघन करने के लिए चालान कट गया है। यह वैनिटी वैन चारो ओर से काले काँचों से ढंका हुआ है जिसका इस्तेमाल प्रतिबंधित है और इसी वजह से इनका चालान काटा गया है। इस बात की जानकारी हैदराबाद के एक साधारण युवक ने पुलिस को दी थी जिसके बाद यह कदम उठाया गया है।

इस दौरान अल्लू अपनी आने वाली मूवी की शूटिंग कर रहे थे। इस बात की खबर पाकर यातायात पुलिस वहां पहुंची और उन्होंने इस अभिनेता का 735 रूपए का चालान काट दिया। अब इस वैनिटी का घमंड इनका उतर ही गया होगा।

Share this Article