Google Analytics —— Meta Pixel

भारत द्वारा विकसित 5 हथियार, जिसका लोहा पूरी दुनिया मानती है

NEWSDESK
3 Min Read

भारत अब रक्षा क्षेत्र में बहुत आगे बढ़ चुका है। जहां पहले भारत एक खरीददार के तौर पर रक्षा उपकरणों की खरीदता था, अब भारत खुद अपने बहुत से रक्षा उपकरणों को बनाता है और बेचता भी है। आइए जानते हैं भारत के वो 5 हथियारों के बारे में जिनका लोहा पूरी दुनिया मानती है।


नाग मिसाइल- भारत द्वारा विकसित यह मिसाइल इतना घातक है कि दुश्मन पर हमला करने के बाद यह खुद को छुपा लेता है। यह एक ऐंटी टैंक मिसाइल है। इसे डीआरडीओ ने बनाया है। यह जमीन और हवा दोनों जगहों से दुश्मन के टैंक तबाह करने सक्षम है। इसे बनाने में करीब 3 अरब रूपए का खर्च आया है। मिसाइल की मारक क्षमता है 4 किलोमीटर।

पिनाका रॉकेट लॉन्चर- इसे भारत ने विकसित किया है। इंडियन आर्मी के लिए इसे भारत के डीआरडीओ द्वारा विकसित किया गया है। इसके आधुनिक वर्जन की मारक क्षमता 65 किलोमीटर है। पिनाका रॉकेट लॉन्चर की मदद से मात्र 44 सेकेंड में 12 रॉकेट को दागा जा सकता है। इसे बनाने में करीब 5.8 लाख रुपए का खर्च आया है।

ध्रुव हेलीकॉप्टर- 40 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया यह हेलीकॉप्टर मल्टीवर्क के लिए है। इसे हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने बनाया है। इस हेलीकॉप्टर की खासियत की वजह से ही भारत के तीनों सेनाओं के साथ-साथ बीएसएफ द्वारा भी इस हेलीकॉप्टर का प्रयोग किया जाता है। भारत ने इसे कई देशों को बेचा भी है। यह एक समय में 20 हजार फीट की ऊंचाई तक जा सकता है। इसकी खास बात यह है कि इसे सियाचिन जैसे बर्फीली जगह और थार जैसे गर्म जगह से भी ऑपरेट किया जा सकता है।

आकाश मिसाइल सिस्टम- 1 हजार करोड़ की लागत से तैयार यह मिसाइल सिस्टम भारत का मिडिल रेंड मिसाइल सिस्टम है। यह दुश्मन के विमान पर 30 किलोमीटर दूर से ही निशाना लगा सकता है। इसे स्टीकता के लिए जाना जाता है। यह मिसाइल फाइटर जेट, क्रूज मिसाइल और जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल को ध्वस्त करने की क्षमता रखता है। इस अधिक घातक इसलिए हो जाता है क्योंकि इसमें PESA रडार का इस्तेमाल किया गया है जो एक समय में 64 टारगेट को ट्रैक कर सकता है।

इंडियन बैलेस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम- यह भारत का सबसे आधुनिक हथियार है। यह देश की सीमाओं को किसी भी विदेशी हमले से बचाता है। इसमें PAD और AAD नाम की दो मिसाइल सिस्टम लगा हुआ है। पैड एंटी बैलेस्टिक मिसाइल सिस्टम से यह 80 किमी की ऊंचाई तक किसी भी दुश्मन के मिसाइल को मार गिरान में सक्षम है। जबकि ऐड मिसाइल सिस्टम वायुमंडल में 30 किमी की ऊंचाई पर किसी भी मिसाइल को मार गिराने में सक्षम है।

Share this Article